खगड़िया में तेल-गैस आपूर्ति को 24×7 कंट्रोल रूम:जिला प्रशासन ने निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की

Date:


खगड़िया में तेल और प्राकृतिक गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि नागरिकों को कोई असुविधा न हो। इसी क्रम में, आमजन की सुविधा और त्वरित समस्या निवारण के उद्देश्य से जिला स्तर पर एक 24 घंटे कार्यरत नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष तेल और प्राकृतिक गैस से संबंधित शिकायतों, समस्याओं और सुझावों पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या, शिकायत या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06244-222384 पर संपर्क करें। प्रशासन ने आमजन को आश्वस्त किया है कि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है और स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है। नागरिकों से यह भी अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे प्रशासन से संपर्क कर सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp