Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

महायज्ञ के समापन समारोह में शामिल हुए जय श्रीराम समिति के पदाधिकारी


लोहरदगा|जिले के कुडू प्रखंड के पंडरा गांव में आयोजित सात दिवसीय भव्य महायज्ञ का समापन समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जय श्रीराम समिति के कोर कमेटी सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित हुए। वहीं समिति के कोर कमेटी सदस्य सुषमा सिंह, अजय सोनी, ओम महतो, लक्ष्मी भगत, जिला महामंत्री चंदन साहू व बजरंग करवा को अंगवस्त्र एवं सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और ग्रामवासियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और भाईचारे को मजबूत करता हैं। वहीं आगामी 19 मार्च को लोहरदगा के ललित नारायण स्टेडियम से नववर्ष विक्रम संवत् के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में शामिल होने के लिए सभी श्रद्धालुओं, युवाओं एवं समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह शोभायात्रा हिंदू संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगी। बताया गया कि शोभायात्रा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन क्षेत्र में विभिन्न गांवों और कस्बों में घूमकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दे रहा है। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles