Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में 61 डाटा एंट्री ऑपरेटरों का तबादला:अंचलों में बदले गए कर्मी, DM के निर्देश पर भूमि सुधार शाखा ने जारी किया आदेश


मुजफ्फरपुर में प्रशासनिक कार्यों को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए 61 डाटा एंट्री ऑपरेटरों का स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर समाहरणालय स्थित जिला भूमि सुधार शाखा की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार सभी कर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि कार्यालय कार्यहित को ध्यान में रखते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटरों को विभिन्न अंचल कार्यालयों में स्थानांतरित किया गया है। प्रशासन का उद्देश्य विभिन्न अंचलों में कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाना और काम के दबाव को संतुलित करना है, ताकि राजस्व एवं भूमि से संबंधित कार्यों का निष्पादन सुचारू रूप से हो सके। स्थानांतरण सूची के अनुसार कई कर्मियों को एक अंचल से दूसरे अंचल में भेजा गया है। इनमें प्रमुख रूप से औराई, मुसहरी, सरैया, गायघाट, बोचहां, सकरा, मीनापुर, मोतीपुर, कांटी, साहेबगंज, कटरा, पारू, मड़वन और बंदरा अंचल शामिल हैं।
किसका कहां हुआ ट्रांसफर सूची के अनुसार धीरज कुमार को औराई से पारू, मो. कमल को औराई से साहेबगंज और अमित कुमार को औराई से कुढ़नी अंचल में पदस्थापित किया गया है। इसी तरह पप्पू कुमार को मुसहरी से सरैया, मुकेश कुमार को मुसहरी से औराई और राम बाबू कुमार शर्मा को मुसहरी से मीनापुर भेजा गया है। इसके अलावा सुजीत कुमार को सरैया से मुसहरी, राज कुमार गुप्ता को सरैया से कटरा, अलका कुमारी को सरैया से कुढ़नी और नंदन कुमार को सरैया से गायघाट अंचल में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, रवि रंजन को गायघाट से पारू और कंचन कुमार को गायघाट से साहेबगंज भेजा गया है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया है कि आदेश प्राप्त होते ही वे अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें, ताकि राजस्व और भूमि संबंधी कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की बाधा न हो।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles