Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

खगड़िया में युवक के पेट में घोंपा चाकू, आंतें बाहर:बगीचे में बुलाकर किया हमला, गंभीर रूप से घायल; बेहतर इलाज के लिए रेफर


खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत तेमथा करारी पंचायत के वार्ड संख्या-2 में गुरुवार शाम चाकूबाजी की घटना सामने आई। इस हमले में केदार शर्मा के पुत्र मिट्ठू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। देखें मौके से आई तस्वीरें… आरोपी युवकों ने किए ताबड़तोड़ हमला बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम गांव के कुछ युवक मिट्ठू कुमार को घर से बुलाकर पास के एक बगीचे में ले गए। वहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक के पेट पर गहरा घाव हो गया, जिससे उसके अंदरूनी अंग बाहर आ गए। इसके अलावा उसके बाएं हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीण के पहुंचे से पहले हमलावर फरार घटना के बाद मिट्ठू कुमार की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी सूचना मिलते ही परबत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles