Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

खगड़िया में विधायक बाबू लाल के घर होली मिलन:एनडीए कार्यकर्ताओं की भारी भीड़, फगुआ-गुलाल की धूम, भाईचारे का संदेश


खगड़िया में परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग स्थित विधायक आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में परबत्ता के विधायक बाबू लाल शौर्य के नेतृत्व में एनडीए के हजारों कार्यकर्ता, समर्थक और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। विधायक आवास का परिसर रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल से सराबोर था। ढोल, मंजीरा और पारंपरिक फगुआ गीतों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया। उन्होंने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाइयां दीं। ‘होली है…’ के नारों और फगुआ गीतों से पूरा माहौल उत्सवमय हो उठा। होली सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला त्योहार
इस अवसर पर विधायक बाबू लाल शौर्य ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला त्योहार है। उन्होंने ऐसे आयोजनों से कार्यकर्ताओं में आपसी जुड़ाव मजबूत होने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा के संचार की बात कही। विधायक ने क्षेत्र की जनता को होली की शुभकामनाएं देते हुए सौहार्द, शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। समारोह में परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी, युवा नेता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिली, जिसमें फगुआ गायन, रंग-अबीर और पारंपरिक खान-पान शामिल था। परबत्ता में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया
देर तक चले इस होली मिलन समारोह ने डुमरिया बुजुर्ग सहित पूरे परबत्ता क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया। विधायक आवास पर आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय का प्रतीक बनकर उभरा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles