Monday, July 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खड़गपुर के दबंग तृणमूल नेता देवाशीष चौधरी उर्फ ‘मुनमुन’ गिरफ्तार, कोर्ट में हुई पेशी

खड़गपुर के दबंग तृणमूल नेता देवाशीष चौधरी उर्फ ‘मुनमुन’ गिरफ्तार, कोर्ट में हुई पेशी

खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर में देर रात पुलिस की कार्रवाई ने पूरे जिले की राजनीति में हलचल मचा दी. खड़गपुर टाउन थाना पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के चर्चित और प्रभावशाली नेता तथा पूर्व पार्षद देवाशीष चौधरी उर्फ ‘मुनमुन’ को गिरफ्तार कर लिया.

मुनमुन की गिरफ्तारी की खबर आते ही राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों के बीच चर्चा का दौर शुरू हो गया. देर रात हुई इस कार्रवाई को हाल के वर्षों में खड़गपुर की सबसे चर्चित राजनीतिक गिरफ्तारियों में से एक माना जा रहा है.

पुलिस के अनुसार, देवाशीष चौधरी के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत में महिला के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने तथा उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश जैसे आरोप लगाये गये हैं.

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर शनिवार देर रात कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया और बाद में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया. रविवार सुबह आरोपी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच खड़गपुर अदालत में पेश किया गया.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles