Tuesday, August 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खमरबाद में सड़क हादसे में महिला की मौत:मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, चालक फरार


देवघर के पथरोल थाना क्षेत्र के खमरबाद गांव में सोमवार को एक सड़क हादसे में अधेड़ महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे तथा दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मधुपुर-सारठ एनएच-114ए मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, खमरबाद गांव निवासी मैना देवी (करीब 50 वर्ष) सुबह शौच के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया ग्रामीणों ने घायल महिला को इलाज के लिए देवीपुर स्थित एम्स ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मैना देवी की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पथरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों को उचित कार्रवाई और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया। बताया जाता है कि मृतका मैना देवी के पति आजाद मांझी का छह माह पूर्व निधन हो चुका था। वह मजदूरी कर अपने आठ बच्चों का भरण-पोषण कर रही थीं। परिवार में एक दिव्यांग पुत्र, दो अविवाहित बेटियां और अन्य बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है। अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि जल्द ही वाहन चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles