Friday, August 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खाते से उड़ाए 8.27 लाख रुपए:गूगल से कस्टमर केयर नंबर लेना पड़ा महंगा


जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के अपर हटिया स्थित रामेश्वरम अपार्टमेंट निवासी 45 वर्षीय नीलम कुमारी साइबर ठगी की शिकार हो गईं। साइबर अपराधियों ने अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए उनके खाते से 8 लाख 27 हजार 214 रुपए निकाल लिए। महिला ने साइबर अपराध थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने 29 जुलाई को वॉशिंग मशीन ठीक कराने के लिए गूगल से मिले कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया था। शिकायत दर्ज करने के नाम पर 10 रुपए ट्रांसफर करने को कहा गया, लेकिन ट्रांजैक्शन नहीं हुआ। अगले दिन कथित टेक्नीशियन ने फोन कर घर आने की बात कही, पर नहीं आया। तब नीलम ने दूसरे नंबर से शिकायत दर्ज कर मशीन ठीक कराई। 5 अगस्त को यूपीआई भुगतान के लिए खाता खोला तो बैलेंस 91.22 रुपए मिला। बैंक पहुंचने पर ठगी का पता चला। उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल और 1930 पर शिकायत की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles