Friday, August 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

31 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू:रिम्स में 53 पदों पर संविदा पर होगी बहाली


राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए 53 पदों पर संविदा आधारित बहाली होगी। इसके लिए आगामी 31 अगस्त 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। ये सभी नियुक्तियां एक वर्ष के अनुबंध पर की जाएंगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को 31 अगस्त को सुबह 9:30 से 11:00 बजे के बीच निदेशक कार्यालय, रिम्स में रिपोर्ट करना होगा। साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में भरे आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता व अनुभव प्रमाण-पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित (सेल्फ अटेस्टेड) प्रतियां लानी होंगी। सत्यापन के लिए मूल दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रारूप रिम्स की वेबसाइट www.rimsranchi.ac.in से प्राप्त किया जा सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles