Saturday, May 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खेसारी नितिन नवीन और सीएम सम्राट से मिले:भोजपुरी स्टार बोले- जन्मदिन की बधाई देने आया था, मैं राजद के साथ ही हूं


भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। खेसारी लाल यादव आज अचानक नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान वहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। आवास से निकलने के बाद खेसारी लाल यादव ने मुलाकात को पूरी तरह से व्यक्तिगत बताया। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन मेरे बड़े भाई जैसे हैं। आज उनका जन्मदिन है, इसलिए मैं उन्हें बधाई देने और उनका आशीर्वाद लेने आया था। इस मुलाकात का कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। जब उनसे भाजपा नेताओं के साथ बढ़ती नजदीकियों और भविष्य की राजनीति पर सवाल पूछा गया तो खेसारी लाल ने कहा, “मैं राष्ट्रीय जनता दल के साथ हूं और वहीं रहूँगा। मेरे राजनीतिक स्टैंड में कोई बदलाव नहीं आया है।” भविष्य में कभी कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा भले ही खेसारी लाल यादव बाहर आकर इसे महज एक शिष्टाचार मुलाकात बता रहे हों, लेकिन अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बंद कमरे की कहानी कुछ और ही थी। बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान खेसारी लाल यादव ने नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने हाथ जोड़ लिए। उन्होंने बेहद भावुक अंदाज में कहा, “अध्यक्ष जी, अब मैं भविष्य में कभी कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा। मुझे राजनीति से दूर ही रखिए।” विस चुनाव में हार गए थे खेसारी खेसारी लाल यादव अक्टूबर 2025 में आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल हुए। उन्होंने लालू प्रसाद यादव का आशीर्वाद लेकर और तेजस्वी यादव की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। उनके साथ उनकी पत्नी चंदा देवी ने भी पार्टी की सदस्यता ली। आरजेडी में शामिल होने के तुरंत बाद पार्टी ने उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उनके गृह जिले की छपरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। कड़े मुकाबले में वे चुनाव हार गए। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार छोटी कुमारी ने उन्हें लगभग 7,600 वोटों के अंतर से पराजित किया। चुनाव हारने के बाद खेसारी लाल यादव ने कहा था कि राजनीति मेरे बस की नहीं है। राजनीति में बहुत झूठ बोलना पड़ता है, जबकि वे सच बोलने वाले इंसान हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles