Wednesday, September 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गंडक में आई मछलियां, प्रशासन बाेला-'दूषित-संक्रमित होने का खतरा':खाने-बेचने पर रोक, कुछ जगहों पर 90 रुपए KG मिल रही


नेपाल में आई बाढ़ का पानी जब गंडक नदी में उतरा, तो उसके साथ बड़ी और अनजान तरह की मछलियां भी बिहार पहुंचने लगीं। पश्चिम चंपारण में गंडक नदी के किनारे इन असामान्य मछलियों के मिलने से लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मछलियों को पकड़ने नदी किनारे पहुंच रहे हैं। कुछ जगहों पर मछलियों की खरीद-बिक्री कई लोग इन्हें पकड़कर घर ले जा रहे हैं, जबकि कुछ जगहों पर इनकी खरीद-बिक्री की भी बात सामने आई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सावधान रहने को कहा है। वाल्मीकिनगर से धनहा स्थित गौतम बुद्ध सेतु तक गंडक नदी के अलग-अलग हिस्सों में 10 से लेकर 90 किलोग्राम तक की बड़ी मछलियां मिलने की खबर है। मछलियों का आकार सामान्य से काफी बड़ा मछलियों का आकार सामान्य से काफी बड़ा होने के कारण इन्हें देखने के लिए नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट रही है। हालांकि, इन मछलियों की प्रजाति और उनके सुरक्षित होने की अभी साफ जानकारी नहीं मिली है। प्रशासन ने लोगों से इन अनजान मछलियों को पकड़ने, खरीदने, बेचने और खाने से पूरी तरह बचने को कहा है। अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ के दौरान नदी के पानी में गंदगी, गंदे पदार्थ, मरे हुए जीव और अन्य नुकसानदेह चीजें मिल सकती हैं। ऐसे में बाढ़ के पानी के साथ आई मछलियों के दूषित या संक्रमित होने के डर से मना नहीं किया जा सकता। मछली पकड़ने की जल्दबाजी न करें-DM पश्चिम चंपारण जिले के DM ने लोगों से कहा है कि नदी किनारे यदि ऐसी कोई अनजान या असामान्य मछली दिखाई दे तो उसे पकड़कर घर ले जाने की जल्दबाजी न करें। उन्होंने लोगों से मछलियों की खरीद-बिक्री और सेवन से भी बचने को कहा है। ऐसी मछली मिलने पर इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या मछली विभाग को देने को कहा गया है। प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। जब तक इन मछलियों की पहचान और इनकी सेहत को लेकर स्थिति साफ नहीं हो जाती, तब तक इन्हें खाने से दूर रहना ही सुरक्षित है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles