Monday, September 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गणेश पूजा की कलश यात्रा में युवक की मौत:सीतामढ़ी में गोताखोरों की मदद से तलाश जारी; पूजा देखने नाना के घर आया था


सीतामढ़ी के मेजरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को गणेश पूजा की कलश यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। डुमरी के कुरवा घाट में 18 वर्षीय युवक डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… कलश यात्रा के दौरान कुरवा घाट में डूबा गणेश पूजा को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई थी। इसी दौरान दीपक कुमार कुरवा घाट में डूब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और युवक को खोजने का प्रयास शुरू कर दिया गया। नाना के घर गणेश पूजा देखने आया था दीपक मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कोट बाजार निवासी जितेंद्र शर्मा के 18 वर्षीय बेटे दीपक कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि दीपक गणेश पूजा देखने के लिए अपने नाना जय नारायण शर्मा के घर डुमरी आया था। जय नारायण शर्मा डुमरी वार्ड संख्या-7 के निवासी हैं। स्थानीय लोगों ने शुरू की तलाश युवक के डूबने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घाट पर पहुंचे। लोगों ने पानी में उतरकर दीपक की तलाश शुरू की। इसके बाद आसपास के गोताखोरों को भी मौके पर बुलाया गया। गोताखोर तालाब में उतरकर युवक को खोज रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, काफी प्रयास के बावजूद अभी तक दीपक का पता नहीं चल सका है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जुटा रही जानकारी घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। शव बरामद होने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles