Sunday, June 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी के विष्णुपद कॉरिडोर की 3D इमेज देखी क्या?:108 फीट ऊंची भगवान विष्णु की मूर्ति से सीताकुंड तक, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनेंगे 694 नए स्ट्रक्चर


गयाजी के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर में 694 स्ट्रक्चर बनेंगे। फल्गु नदी में भगवान विष्णु की 108 फीट ऊंची मूर्ति लगेगी। कॉरिडोर पर कुल 2390 करोड़ खर्च होंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। अफसरों को कई निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अफसरों ने मुख्यमंत्री को कॉरिडोर के बारे में बताया। अधिकारियोंं ने मुख्यमंत्री को बताया कि मंदिर कैंपस और आसपास के इलाकों को विकसित किया जाएगा। मंदिर क्षेत्र में कॉमर्शियल शॉप, वाहन पार्किंग, श्रद्धालुओं-पिंडदानियों के लिए शेड, फल्गु नदी घाट का विकास, विष्णुपद मंदिर से मानपुर तक नदी घाट का विकास, सीता कुंड क्षेत्र का विकास होगा। सबसे पहले थ्री डी वाले 3 तस्वीरें देखिए कॉरिडोर में तीन जगहों पर होगी पार्किंग की व्यवस्था कॉरिडोर के अंदर तीन स्थानों पर पार्किंग होगी, जिसमें कुल 750 फोर व्हीलर और 20 बसों को एक साथ खड़ा किया जा सकेगा। विष्णुपद मंदिर और सीता कुंड के बीच फल्गु नदी में भगवान विष्णु की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी। यहां तक पहुंचने के लिए रास्ता होगा। इसके अलावा, श्रद्धालुओं के लिए 24 शेड बनेंगे। एक शेड में 20 लोग बैठ सकेंगे। मुख्यमंत्री को कॉरिडोर का मॉडल भी दिखाया गया। सम्राट बोले- श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ख्याल रहे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अफसरों से कहा कि मंदिर परिसर, फल्गु नदी के किनारे वाले इलाकों और आसपास के एरिया को इस तरह डेवलप करें कि मुख्य मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। गयाजी और विष्णुपद मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में देश के अलग-अलग राज्यों के अलावा विदेश से भी लोग पिंडदान के लिए आते हैं। कॉरिडोर बनाने के दौरान यहां आने वाले पिंडदानियों के सुविधा का खास ख्याल रखा जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles