Wednesday, October 14, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दुर्गा पूजा में पटना की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव:डाकबंगला से नाला रोड तक भारी वाहन बैन, कई इलाकों में आवाजाही बंद; 25 क्यूआरटी टीमें तैनात


पटना में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई इलाकों में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। डाकबंगला चौराहा, नाला रोड, दिनकर गोलंबर और मछुआ टोली समेत प्रमुख मार्गों पर विशेष प्रतिबंध लगाए गए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करें और जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। डाकबंगला जाने वाले वाहनों के लिए बदला रास्ता पुलिस अधिकारी अनिल कुमार के अनुसार, वोल्टास की ओर से आने वाले वाहनों को सीधे डाकबंगला चौराहा और कोतवाली की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों को म्यूजियम वाले रास्ते से निकाला जाएगा। वहीं, स्टेशन, भट्टाचार्य और गांधी मैदान की ओर से डाकबंगला जाने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी। नाला रोड और मछुआ टोली में व्यावसायिक वाहनों की नो-एंट्री नाला रोड और मछुआ टोली इलाके में सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। दिनकर गोलंबर से उत्तर दिशा की ओर भी वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। सहदेव महतो हॉस्टल और उससे जुड़ी गली की ओर जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा। शाम 4 बजे के बाद कई इलाकों में प्रतिबंध खजपुरा, डुमरांव चौकी और जगदेव पथ इलाके में शाम 4 बजे के बाद वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। पुलिस के मुताबिक, भीड़ की स्थिति को देखते हुए प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। 25 क्यूआरटी टीमें संभालेंगी ट्रैफिक यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए फिलहाल 25 क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) तैनात की गई हैं। जरूरत पड़ने पर टीमों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में डॉल्फिन मोबाइल और ओपी प्रभारियों को भी तैनात किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पूजा पंडालों की ओर निकलने से पहले रास्तों की जानकारी ले लें, यातायात नियमों का पालन करें और प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें, ताकि भीड़ और जाम की स्थिति से निपटा जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles