Monday, August 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी को मिलेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स:विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- 15 दिनों में तैयार होगा ब्लूप्रिंट, अंतरराष्ट्रीय स्तर की मिलेगी सुविधा


​बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि गयाजी को स्पोर्ट्स मॉडल के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया के तहत खेलों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।
15 दिनों में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुरुआती प्रारूप (ड्राफ्ट) बनकर तैयार हो जाएगा। प्रारूप को अंतिम रूप देने के बाद भवन निर्माण निगम इसका विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करेगा। इसी सोच के तहत बिहार सरकार भी खेल सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष व खेल विभाग प्राधिकरण के डीजी रविन्द्र शंकरन ने जिले के विभिन्न स्थानों पर बनाए जाने वाले स्टेडियम का निरीक्षण किया था। ​विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में खेल विभाग को अलग बनाया गया है। सरकार की प्राथमिकता है कि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलें। उन्होंने राजगीर में 90 एकड़ में बने आधुनिक स्टेडियम का उदाहरण दिया जहां हाल ही में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया था। ​हर प्रमंडल में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ​बिहार सरकार ने तय किया है कि राज्य के सभी नौ प्रमंडलों में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, कोचिंग और रहने के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा। घनी आबादी वाले इस राज्य में युवाओं का झुकाव खेलों की तरफ तेजी से बढ़ा है। इसी नीति के तहत गया में भी एक भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा।
​अधिकारियों की टीम ने किया निरीक्षण ​परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए उच्च अधिकारियों की एक विशेष टीम गया पहुंची। इस टीम में खेल विभाग व प्राधिकरण के डीजी रवींद्रन शंकरण, संयुक्त सचिव, खेल सहायक निदेशक, भवन निर्माण निगम के जीएम और कई वरिष्ठ अभियंता शामिल थे। ​टीम ने स्थानीय जिला प्रशासन के साथ मिलकर चिह्नित जगहों का भौतिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुर्बे में चिह्नित जमीन का जायजा लिया है। इसके अलावा गयाजी कॉलेज खेल परिसर को खेलो इंडिया के तहत इसके जीर्णोद्धार का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा। वहीं, ​हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम (गांधी मैदान) को आधुनिक स्वरूप देने की योजना बनाई जा रही है।
​यह पूरी योजना दो हिस्सों में बांटी गई है
​राज्य योजना (State Plan): इसके तहत हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम और दुर्बे के प्रमंडलीय कॉम्प्लेक्स का विकास होगा।
​केंद्र योजना (Khelo India) इसके तहत गया कॉलेज परिसर के प्रस्ताव को केंद्र से मंजूरी दिलाई जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles