Monday, August 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में इंजीनियरों को किया सम्मानित:विधानसभा अध्यक्ष बोले, इंजीनियरों के दम पर मजबूत हो रही बिजली व्यवस्था


गयाजी शहर के टावर चौक स्थित एक निजी होटल में सोमवार को एमई सोलर की ओर से अभियंता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने वाले अभियंताओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार रहे। उन्होंने अभियंताओं की भूमिका को राज्य के विकास की रीढ़ बताया। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि किसी भी राज्य की प्रगति उसकी मजबूत ऊर्जा व्यवस्था पर निर्भर करती है। बिजली व्यवस्था जितनी मजबूत होगी, विकास की रफ्तार उतनी तेज होगी। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को मजबूत बनाने में विद्युत अभियंताओं का योगदान सबसे अहम है। योजना देश के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने वाली है डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि लगातार बढ़ रही बिजली की मांग के बीच अभियंताओं ने अपनी तकनीकी दक्षता और कड़ी मेहनत से व्यवस्था को पहले से अधिक विश्वसनीय बनाया है। कठिन परिस्थितियों में भी अभियंता निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए लगातार काम करते हैं। यही वजह है कि आज बिजली व्यवस्था में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह योजना देश के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने वाली है। इसकी सफलता में विद्युत अभियंताओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने अभियंताओं से नई तकनीकों को अपनाने और आम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अपील की। अभियंताओं के कार्यों की सराहना की एमई सोलर के प्रबंध निदेशक अमित लोहानी ने कहा कि अभियंताओं का सम्मान करना संस्था का उद्देश्य है। ऐसे कार्यक्रम उनके मनोबल को बढ़ाते हैं। साथ ही उन्हें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं को पहचान मिलना जरूरी है। समारोह के अंत में सभी सम्मानित अभियंताओं को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी अभियंताओं के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमई सोलर के प्रबंध निदेशक अमित लोहानी ने की। समारोह में दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विद्युत अधीक्षण अभियंता संदीप प्रकाश समेत कई कार्यपालक, सहायक और कनीय विद्युत अभियंताओं को सम्मानित किया गया। सभी को उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और बेहतर सेवा के लिए अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles