Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में गश्ती पुलिस टीम पर हमला:देर रात तक खुली थी दुकान, नशेड़ियों की जुटी थी भीड़, धक्का-मुक्की में दारोगा घायल


गयाजी में मंगलवार देर रात असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। गश्ती कर रहे पुलिसकर्मियों पर करीब 50 लोगों ने हमला कर दिया। इसमें दारोगा विक्रम पासवान घायल हुए हैं। बताया जा रहा कि पुलिस गश्ती कर रही थी। गेवाल बीघा इलाके में बड़ी संख्या में लोग दिखे। ज्यादातर लोग सिगरेट पी रहे थे। नशा कर रहे थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की, जिसके बाद बात बिगड़ गई। सभी पुलिस से ही उलझ गए। असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला कर दिया। धक्का देने लगे। कुछ लोगों ने पुलिस वालों की वर्दी तक फाड़ दी। हमले की तस्वारें…
दुकानदार को दुकान बंद करने को कहा, पर नहीं किया दरोगा विक्रम पासवान ने बताया कि गश्ती के दौरान मैं वहां से गुजर रहा था। मैंने देखा काफी रात हो गई है, पर दुकान खुली है। मैंने दुकानदार से दुकान बंद करने के लिए कहा था। अगर दुकान बंद हो जाती तो सभी खुद ही चले जाते। मैंने उसको तीन बार बोला, पर उसने दुकान बंद नहीं की। उल्टा मुझे ही बोलने लगा कि आप कौन होते हैं दुकान बंद कराने वाले। आपके जैसे कई पुलिस वाले आए। मैं आपकी वर्दी उतरवा दूंगा। जहां हमला हुआ, वहां से कई बार शिकायत आ चुकी है, वहां नशा करने वाले जुटते हैं। रात 3 बजे तक हंगामा करते हैं। कई बार जज से भी शितायत मिली है। भीड़ में वार्ड पार्षद भी शामिल थे। उनके सहयोगियों ने मुझपर हमलाकर दिया।

देर रात तक दुकान नहीं खोलने का नोटिस भी दिया गया था रामपुर थाने के इंस्पेक्टर विजय बहादुर ने कहा कि दुकानदार को पर्सनली 12 से अधिक बार देर रात तक दुकान नहीं खोलने की बात कही, लेकिन उसने नहीं माना। यहां तक कि उसे एसडीएम स्तर से नोटिस भी दिया गया। नोटिस बीते 2025 में दिया गया था, लेकिन वह नहीं माना। देर रात तक दुकान खोले जाने का सिलसिला जारी रहा। दुकान खोल जाने की वजह से यह घटना हुई है।
सूत्रों का कहना है कि उस दुकान वाले रास्ते से गुजरने वाले न्यायिक अधिकारी ने देर रात दुकान खोल जाने पर सवाल उठाते हुए पुलिस से मौखिक शिकायत की थी। घटना के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं बाकी की तलाश में लगातार छापेमारी चल रही है।

किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, भीड़ में नादरागंज मोहल्ला के एक वार्ड पार्षद का नाम भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस कार्रवाई होते ही वह अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गए।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इलाके में पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है, ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।

Spread the love

Popular Articles