Monday, June 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार:पुलिस ने 4 बाइक की बरामद, चोरी के बाद सस्ते दाम पर बेचा करते थे


गयाजी पुलिस ने डेल्हा थाना क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की 4 बाइक और 2 मोबाइल बरामद किए हैं, साथ ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुरुवार को आरपीएफ बैरक खरखुरा के पास से एक काले रंग की अपाचे बाइक चोरी होने की सूचना मिली थी। इसके बाद डेल्हा थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस उपाधीक्षक (सदर-2) धर्मेंद्र भारती के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने 24 घंटे में बाइका का पता लगा लिया। जांच के दौरान, पुलिस ने बोधगया थाना क्षेत्र के दोमुहान के पास से चोरी की गई बाइक के साथ रविराज कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया। रविराज से पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े कई अहम खुलासे हुए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बोधगया क्षेत्र में छापेमारी कर एक अन्य चोरी की बाइक बरामद की। डेल्हा थाना क्षेत्र के खरखुरा तरवना इलाके से गौरव मांझी के पास से एक सफेद अपाचे बाइक मिली। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमार आगे की छापेमारी में, पुलिस ने लड्डू उर्फ लक्की के घर से एक और सफेद अपाचे बाइक बरामद की। हालांकि, पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही लड्डू मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह डेल्हा, कोतवाली, सिविल लाइंस, रामपुर और बोधगया थाना क्षेत्रों में सक्रिय था। इस पूरे मामले का खुलासा डेल्हा थाना अध्यक्ष ने रविवार शाम पीसी में की। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
कम कीमत में बाइक बेच देते थे गिरोह के सदस्य भीड़भाड़ और सुनसान स्थानों पर खड़ी बाइक चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों को कम कीमत पर शराब कारोबारियों और अन्य लोगों को बेच दिया जाता था। गिरोह की गतिविधियों के कई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से भी मिले हैं, जिसके आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

थानाध्यक्ष का कहना है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles