Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में युवक की संदिग्ध मौत का मामला:पत्नी-ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या का आरोप; SSP से परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार


गया में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में आज एसएसपी सुशील कुमार को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। सौहेल थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरी पोस्ट कोठी निवासी राहत अली खां (पिता स्वर्गीय हसीबुल्लाह खां) की तबीयत 15 फरवरी 2026 की रात करीब 8:30 बजे बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि उनकी पत्नी आरजू तमन्ना ने उन्हें जहर दिया था। राहत अली खां को पहले अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया। पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखे गए राहत अली खां की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का दावा है कि मौत से पहले राहत अली खां ने बयान दिया था कि उसकी पत्नी ने ही उसे जहर दिया है। परिजनों के अनुसार, इस कथित बयान का एक वीडियो भी मौजूद है, जिसे वे जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य मान रहे हैं। पिता बोले- जान से मारने की मिली थी धमकी मृतक के पिता सादिकउल्लाह खां ने आरोप लगाया है कि उनकी बहू और उसके परिवार के लोग पहले से ही उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने आशंका जताई है कि यह घटना एक सुनियोजित साजिश का परिणाम हो सकती है। परिजनों ने यह भी दावा किया है कि महिला का किसी अन्य युवक से संबंध था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में संबंधित थाना में कांड संख्या 08/2026 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से कॉल डिटेल्स (सीडीआर), पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। मृतक के परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से उच्चस्तरीय जांच, सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले में स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles