Monday, May 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिला शव:जमीन खरीद-बिक्री का काम करता था, परिजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की उठाई मांग


गयाजी में अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी। शव को सड़क किनारे फेंक दिया। मृतक की पहचान पंचायती अखाड़ा निवासी सैयद इश्तियाक अहमद(37) के तौर पर हुई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के चांकद हाईवे की है। मृतक जमीन के कारोबार से जुड़ा था, वह जमीन की खरीद-बिक्री का काम करता था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसका किसके साथ विवाद था। मृतक का किसके साथ विवाद था। मां का कहना है कि मेरा बेटा सीधा-साधा था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस कोतवाली थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक का शव लावारिस हालत में बरामद किया गया है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles