Thursday, September 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में 24 अर्धनिर्मित हथियार बरामद:घर-दुकान में पुलिस ने की छापेमारी, एक आरोपी को किया गिरफ्तार


गयाजी में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण का खुलासा किया है। मथुरापुर डीह गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 24 अर्ध निर्मित हथियार बरामद किए हैं। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गुरारू थाना क्षेत्र में कार्रवाई ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एसटीएफ-स्थानीय पुलिस की टीम ने की। मामला टिकारी एसडीपीओ राजन कुमार ने पीसी कर मामले की जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को मथुरापुर डीह गांव में अवैध हथियार बनाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद टीम ने मामले की जांच शुरू की। इसके बाद गांव में छापेमारी की गई। पुलिस टीम मथुरापुर डीह के रहने वाले साकेत मिस्त्री के घर पहुंची। पुलिस को देखते ही साकिल ने भागने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस टीम में शामिल जवानों ने उसे मौके पर ही खदेड़ कर पकड़ लिया।
इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर उसके घर और दुकान में भी छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में अर्ध निर्मित हथियार मिले। अवैध धंधे के बारे में जानकारी जुटा रही पुलिस एक साथ इतनी संख्या में हथियार मिलने के बाद पुलिस भी सकते में आ गई। पुलिस अब पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार निर्माण का काम कब से चल रहा था। इसमें सिर्फ साकिल मिस्त्री शामिल था या उसके साथ दूसरे लोग भी जुड़े थे। इसके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। पुलिस बरामद हथियारों के खरीदारों और सप्लायरों की भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस को शक है कि हथियारों की सप्लाई स्थानीय स्तर के अलावा दूसरे इलाकों में भी की जाती होगी। हालांकि, इस संबंध में जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। डीएसपी राजन कुमार ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य लोगों के लिंक खंगाले जा रहे हैं।
दुकान से बरामद सामान पुलिस ने आरोपी के घर व दुकान से देसी पुराना थर्नट- 01, अर्धनिर्मित देसी पुराना लोहे के बना हुआ थर्नट- 02, लोहे का छिद्रनुमा पुराना बैरल – 02 पीस, लोहे का बना थर्नट की अर्धनिर्मित बॉडी 04 पीस, थर्नट में उपयोग होने वाला लोहे का बना हुआ पार्ट 04 पीस, लोहे का एक ईंच बोर का पाइप 07 पीस, लोहे का पाइप लगा हीट मशीन 01 पीस, बिजली से चलने वाला ड्रिल मशीन 02 पीस, बिजली में चलने वाला लोहा काटने वाली मशीन में एक में ब्लेड लगा हुआ- 02 पीस, पुरानी लोहे की ड्रिल मशीन- 02 पीस समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles