Friday, June 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में 6 शराब तस्कर गिरफ्तार, 421 बोतल शराब बरामद:शरीर में छिपाकर ले जा रहे थे खेप, 2 बाइक सहित कार जब्त


गया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को शेरघाटी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 421 बोतल विदेशी शराब जब्त की। बरामद शराब की कुल मात्रा 197.61 लीटर है। इस दौरान दो मोटरसाइकिल और एक कार भी जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, तस्कर शराब को शरीर में छिपाकर ले जा रहे थे। शेरघाटी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुरगिया टांड़, राधा ईंट भट्ठा और सलेया क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। एक अन्य कार्रवाई आमस थाना क्षेत्र के इमामगंज मोड़ के पास की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध गाड़ी की जांच के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की और शराब के अवैध परिवहन में शामिल छह लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ कर रही है पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपितों में सलेमपुर निवासी आकाश कुमार, दूध कुमार और रितिक कुमार शामिल हैं। आमस थाना क्षेत्र के बैली निवासी जितेंद्र कुमार, और शेरघाटी थाना क्षेत्र के लिपगंज चट्टी निवासी संजय चौधरी और विकास कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है। ताकि शराब के स्रोत और वितरण योजना का पता लगाया जा सके। पुलिस के अनुसार, जब्त की गई शराब अलग-अलग ब्रांडों की विदेशी शराब है, जिसे वाहनों के जरिए गुप्त रूप से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद, शराब तस्कर अवैध कारोबार के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हालांकि, पुलिस की सतर्कता और लगातार चलाए जा रहे अभियानों के कारण ऐसे तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इस सफल अभियान का नेतृत्व पुलिस पदाधिकारियों और छापेमारी दल ने संयुक्त रूप से किया। अभियान में प्रशिक्षु सह थानाध्यक्ष प्रभात विद्यार्थी, अवर निरीक्षक स्नेहा कुमारी, मेघा हवलदार, अनिल कुमार सिंह और अजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। गिरफ्तार सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच पूरी होने के बाद आरोप लेटर कोर्ट में समर्पित किया जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई को शेरघाटी पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles