Friday, April 24, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गरमा फसल बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

गरमा फसल बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

रामपुर. प्रखंड क्षेत्र के किसानों के लिए गरमा फसल 2026 के बीज वितरण को लेकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. किसान अब विभागीय पोर्टल के माध्यम से मूंग व उड़द बीज के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों को अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराया जायेगा, इसके लिए इच्छुक किसानों को निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है. आवेदन के बाद जांच के उपरांत पात्र किसानों को बीज वितरण किया जायेगा. उन्होंने किसानों से अपील की कि समय रहते पोर्टल पर आवेदन कर लें, ताकि बीज वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो. साथ ही आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, भूमि संबंधित कागजात व पंजीकरण संख्या आदि तैयार रखें. प्रखंड कृषि कार्यालय द्वारा किसानों को तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध कराया जा रहा है. अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि समन्वयक या प्रखंड कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles