Home india गर्मी छुट्टी से पहले खुशखबरी! कोलकाता से चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें, जानें...

गर्मी छुट्टी से पहले खुशखबरी! कोलकाता से चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें, जानें कहां के लिए कब से होगी बुकिंग

0
गर्मी छुट्टी से पहले खुशखबरी! कोलकाता से चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें, जानें कहां के लिए कब से होगी बुकिंग

Indian Railways News: गर्मियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने कोलकाता से मऊ, कानपुर सेंट्रल और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. 05096 मऊ-कोलकाता स्पेशल 8 अप्रैल से 15 जुलाई तक हर बुधवार दोपहर 1:30 बजे मऊ से चलेगी. अगले दिन सुबह 8:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

समर स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

  • 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल 9 अप्रैल से 16 जुलाई तक हर गुरुवार दोपहर 1:20 बजे कोलकाता से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:45 बजे मऊ पहुंचेगी. ट्रेन नैहाटी, बंडेल, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में रुकेगी. ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास, स्लीपर और एसी कोच उपलब्ध होंगे. कोलकाता-मऊ स्पेशल की बुकिंग 30 मार्च यानी सोमवार से शुरू होगी.
  • 04153 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता स्पेशल 2 अप्रैल से 25 जून तक हर गुरुवार और 04154 कोलकाता-कानपुर सेंट्रल स्पेशल 3 अप्रैल से 26 जून तक हर शुक्रवार चलेगी. ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास, स्लीपर और एसी कोच उपलब्ध होंगे.
  • 03129 कोलकाता-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल 16 मई से 13 जून तक शनिवार को और 03130 न्यू जलपाईगुड़ी-कोलकाता स्पेशल 17 मई से 14 जून तक रविवार को चलेगी. ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास, स्लीपर और एसी कोच उपलब्ध होंगे.
  • 06571/06572 यशवंतपुर-कटिहार-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन की सेवा उसके मौजूदा रूट, समय और स्टॉपेज के साथ जारी रखने का फैसला पूर्व रेलवे ने किया है.
  • 06571 यशवंतपुर-कटिहार स्पेशल 7 अप्रैल से 14 जुलाई के बीच हर मंगलवार को यशवंतपुर स्टेशन से रवाना होगी (15 ट्रिप) और 06572 कटिहार-यशवंतपुर स्पेशल 10 अप्रैल से 17 जुलाई के बीच हर शुक्रवार को कटिहार स्टेशन से रवाना होगी.
  • 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल और 06566 मालदा टाउन-एसएमवीबी बेंगलुरु स्पेशल की बुकिंग 30 मार्च से पीआरएस और इंटरनेट पर उपलब्ध होगा.
  • 04153 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता और 03129 कोलकाता-न्यू जलपाईगुड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के लिए आरक्षण पीआरएस काउंटर से साथ ही ऑनलाइन उपलब्ध हैं.

इसे भी पढ़ें

रांची मंडल की सीनियर डीसीएम को रिश्वतखोरी मामले में पद से हटाया गया

Indian Railways: नए साल में पूर्व रेलवे की 44 ट्रेनों के बदल रहे हैं नंबर, अभी जान लें

दक्षिण पूर्व रेलवे की ये 2 ट्रेनें रद्द, 1 का समय बदला, एक का रूट, यात्रा से पहले देख लें लिस्ट

The post गर्मी छुट्टी से पहले खुशखबरी! कोलकाता से चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें, जानें कहां के लिए कब से होगी बुकिंग appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version