Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गर्लफ्रेंड से अनबन के बाद युवक ने की आत्महत्या:2 साल पहले बुआ की शादी में हुई थी दोस्ती, साड़ी का फंदा बना की खुदकुशी


गुमला में बीती देर रात एक युवक ने साड़ी से बने फंदे से लटक सुसाइड कर लिया। वो अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बात कर रहा था और इसी बीच दोनों के बीच कुछ अनबन हुआ था। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के करौंदी नायक टोली निवासी 22 वर्षीय राकेश नायक के रूप में की गई। गुरुवार सुबह उसकी मां ने राकेश को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नेतरहाट में एक युवती से दोस्ती हुई थी
मृतक के परिजन रोशन नायक ने बताया कि राकेश की दो साल पहले बुआ की शादी में नेतरहाट में एक युवती से दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्रेम प्रसंग में बदल गई। दोनों फोन पर लगातार बात करते थे और परिवार भी इस रिश्ते के लिए राजी था। रोशन नायक के अनुसार, बुधवार रात युवती से फोन पर बात करने के दौरान राकेश और उसके बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इसी अनबन के बाद राकेश ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बुधवार शाम काम से घर लौटा था
राकेश नायक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और गुमला शहर के एक टेंट हाउस में काम करता था। बुधवार को दिन में काम करने के बाद वह शाम को घर लौटा था। उसने अपने दोनों भाइयों के साथ खाना खाया और फिर सोने चला गया। घटना के समय उसका फोन साइलेंट मोड पर था। सूचना मिलने पर एसआई विनय कुमार महतो मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। गुरुवार को सदर अस्पताल गुमला में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles