Saturday, October 3, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गांधी आैर शास्त्री की जयंती पर विज्ञान और हस्तशिल्प प्रदर्शनी

श्रीश्री हरि वनवासी विकास समिति द्वारा संचालित रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. एलिन, विशिष्ट अतिथि विनोद राय, लखपति साहू, नित्यानंद झा, राजीव मित्तल, श्रेया अग्रवाल, कनकलाता, शमीमा खातून, फुलदेव भगत, मधुमिता, संगीता मित्तल, विद्यालय अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल और सुधा देवी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल एवं प्रयोगों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का ध्यान आकर्षित किया। हस्तशिल्प प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी कला एवं हुनर का सुंदर प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न सजावटी वस्तुएं, कलाकृतियां एवं उपयोगी सामग्री तैयार की। प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों की कल्पनाशक्ति, मेहनत और सृजनात्मक प्रतिभा देखने को मिली।मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय से मिलने वाली शिक्षा को मन से ग्रहण करना चाहिए। महात्मा गांधी ने बिना हथियार और बिना हिंसा के संघर्ष किया।

विशिष्ट अतिथि ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।विद्यालय अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के ज्ञान को केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रखते,।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles