Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह के बगोदर में सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से वेटनरी डॉक्टर की मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम


गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण वेटनरी डॉक्टर अर्जुन महतो की मौत हो गई। घटना घंघरी गांव स्थित नेशनल हाईवे पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जाता है कि अर्जुन महतो अपनी बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान घंघरी मोड़ के पास तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक स्कॉर्पियो के अगले हिस्से में फंस गई और महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों में मातम हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और घायल अर्जुन महतो को तत्काल डुमरी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि अर्जुन महतो क्षेत्र में एक लोकप्रिय ग्रामीण वेटनरी डॉक्टर थे, जिनकी अचानक मौत से लोगों में गहरा दुख है। मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो में सवार एक युवती को भी हल्की चोटें आई हैं। वाहन को जब्त कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles