![]()
गिरिडीह जिले में गुरुवार देर शाम से रात तक तीन अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 9 लोग घायल हो गए। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। 6 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज सदर अस्पताल गिरिडीह में चल रहा है। तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पहली घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बेंगाबाद-छोटकी खरगडीहा मुख्य मार्ग पर ढाबा के पास हुई। यहां दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। हादसे में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त घायलों में बिहार के चकाई थाना क्षेत्र के पिपराडीह निवासी सुमन सोरेन, छोटेलाल सोरेन और मैथुश सोरेन शामिल हैं। दूसरी बाइक पर धनबाद के रंगामाटी निवासी अजय कुमार ठाकुर और विजय कुमार ठाकुर सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और सभी सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पिपराडीह के तीनों युवक एक ही बाइक पर बेंगाबाद बाजार से घर लौट रहे थे, जबकि दूसरी बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी। संतुलन बिगड़ने से दोनों बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन युवकों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो अन्य युवकों को मामूली चोटें थीं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर गिरा दूसरी घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुई, जहां स्कूटी सवार कुमार आरव बरमोरिया के पास अचानक अनियंत्रित होकर गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पिकअप की टक्कर से टोटो पलटा तीसरी घटना पचंबा थाना क्षेत्र में एसबीआई बैंक के पास हुई। यहां एक पिकअप वैन और टोटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इस हादसे में लोहपिट्टी निवासी प्रियंका देवी, ममता देवी और टोटो चालक रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, टोटो पचंबा से सवारियों को लेकर लोहपिट्टी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से डेकोरेशन का सामान लेकर आ रही पिकअप वैन ने टोटो को टक्कर मार दी।
घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

