Wednesday, August 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रोहिणी-मांझी की बहू में पोस्ट फाइट:दीपा ने पूछा- आपके भाई तेजस्वी मेडिकल जांच कराएंगे?, मांझी को श्रद्धांजलि वाले बयान पर बढ़ा विवाद


तेजस्वी यादव को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के बीच शुरू हुआ विवाद अब दोनों परिवारों तक पहुंच गया है। मांझी के तेजस्वी पर नशे में भाषण देने के तंज के बाद रोहिणी आचार्य ने मांझी पर तीखा हमला बोला था। अब इमामगंज की विधायक और जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने रोहिणी को लंबा जवाब देते हुए तेजस्वी से जुड़े पुराने पारिवारिक विवादों का जिक्र किया है। दीपा मांझी ने रोहिणी से सवाल किया कि जिस तेजस्वी और उनके करीबियों पर रोहिणी खुद पहले गंभीर आरोप लगा चुकी हैं, आज उन्हीं के राजनीतिक बचाव में क्यों खड़ी हैं। उन्होंने अंत में तेजस्वी की सार्वजनिक मेडिकल जांच कराने की चुनौती भी दी। मांझी के बयान से शुरू हुआ विवाद दरअसल, दशरथ मांझी से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से जीतन राम मांझी को लेकर श्रद्धांजलि दिए जाने पर मांझी ने तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि लगता है तेजस्वी यादव की ‘रात वाली’ नहीं उतरी थी और सवाल उठाया था कि कहीं उन्होंने नशे की हालत में तो यह बात नहीं कही। मांझी ने यह भी कहा था कि वे अभी जीवित हैं और जनहित का काम कर रहे हैं। इसके बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से गरमा गया।
रोहिणी ने मांझी पर किया था पलटवार जीतन राम मांझी के बयान पर रोहिणी आचार्य ने X पर पोस्ट कर तेजस्वी का बचाव किया। उन्होंने मांझी से सवाल करते हुए लिखा- कहीं बीजेपी की श्रेयसी सिंह वाला नशा तो नहीं किया था प्रतिपक्ष के नेता? बीजेपी की श्रेयसी सिंह पर बोलने की उनकी औकात नहीं है। अब दीपा मांझी ने संभाला मोर्चा रोहिणी के इस हमले के बाद इमामगंज की विधायक दीपा मांझी ने X पर लंबा पोस्ट लिखकर जवाब दिया। उन्होंने लिखा, अरे बहन रोहिणी, अब बोलना जरूरी हो गया है। सोचा था तुमपर अभी नहीं बोलेंगे, लेकिन सिंगापुर से ज्ञान कुछ ज्यादा ही आ रहा है इधर फिर से तुम्हारा, इसलिए जरा जवाब दो। दीपा मांझी ने सीधे रोहिणी के पुराने आरोपों का हवाला देते हुए तेजस्वी यादव पर सवाल खड़े किए। ‘यही तेजस्वी हैं ना, जिन्होंने पिता को किडनी देने पर…।’ दीपा मांझी ने लिखा कि यही तेजस्वी हैं, जिनके पिता लालू प्रसाद यादव को जब किडनी की जरूरत पड़ी तो रोहिणी ने अपनी किडनी देकर बेटी होने का फर्ज निभाया था। उन्होंने कहा कि उस समय पूरे देश ने रोहिणी की कुर्बानी की तारीफ की थी। दीपा ने आगे लिखा, बाद में रोहिणी ने खुद आरोप लगाए थे कि उसी परिवार में उन्हें अपमानित किया गया, परिवार से अलग होने के लिए मजबूर किया गया और उनकी कुर्बानी तक पर सवाल खड़े किए गए। संजय यादव और रमीज का भी किया जिक्र यही तेजस्वी हैं ना, जिनके बारे में आपने खुद सार्वजनिक रूप से कहा कि संजय यादव, रमीज और तेजस्वी ने आपको परिवार से बाहर कर दिया? यह आरोप मेरा नहीं, आपका है।” रोहिणी ने नवंबर 2025 में भी पारिवारिक विवाद के दौरान तेजस्वी के करीबियों संजय यादव और रमीज का नाम लेकर सवाल उठाए थे। उस समय उन्होंने मीडिया से कहा था कि तेजस्वी यादव किसके सहारे पर हैं, यह संजय यादव और रमीज से पूछना चाहिए। ‘आज उन्हीं के राजनीतिक बचाव में क्यों खड़ी हैं?’ उन्होंने लिखा, आज स्थिति देखिए-आपके अपने आरोपों और परिवार के भीतर के विवादों के बावजूद तेजस्वी को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया। यानी परिवार में किसकी कुर्बानी याद रखी जाएगी और पार्टी में किसे ताकत मिलेगी, इसका फैसला भी वही लोग करेंगे जिन पर आपने सवाल उठाए थे।” रोहिणी पहले भी तेजस्वी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। जनवरी 2026 में उन्होंने तेजस्वी की ताजपोशी पर सोशल मीडिया के जरिए तंज कसा था। तेज प्रताप को पार्टी से निकाले जाने का भी जिक्र दीपा मांझी ने तेज प्रताप यादव को RJD से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने लिखा कि परिवार में एक-एक करके रिश्ते टूटते गए और पार्टी पर नियंत्रण का दायरा कुछ चुनिंदा लोगों के हाथों में सिमटता गया। उन्होंने रोहिणी से कहा कि किसी की राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए अपने रिश्तों, सम्मान और पुराने सवालों को भूल जाना समझदारी नहीं है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles