Wednesday, October 7, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में इंजीनियरिंग छात्र ने लगाई फांसी:रात में मकान मालिक की बेटी ने दी परिजनों को सूचना, दुमका से गिरिडीह पहुंचे परिजन


गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर में किराए के मकान में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय सौरव राज की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद दुमका से परिजन गिरिडीह पहुंचे। रात करीब 11:50 बजे परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां सौरव को मृत पाया गया। घटना के बाद परिवार में मातम है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक साल से कर रहा था इंजीनियरिंग की पढ़ाई सौरव के पिता विनय कुमार दास करीब 50 वर्ष ने बुधवार सुबह नगर थाना गिरिडीह पहुंचकर पुलिस को अपना बयान दिया। वे दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के सारिन-पगवारा के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पिछले करीब एक वर्ष से शीतलपुर में लाला शर्मा के मकान में किराए पर रह रहा था। इसी मकान में रहकर वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार रात करीब 9:10 बजे मकान मालिक की बेटी तनी कुमारी ने फोन कर सौरव की हालत के बारे में परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल दुमका से गिरिडीह के लिए रवाना हो गए। इस बीच स्थानीय लोगों की मदद से सौरव को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का लगा रही पता परिजन रात करीब 11:50 बजे सदर अस्पताल पहुंचे। वहां सौरव मृत अवस्था में मिला। इसके बाद चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बुधवार सुबह पिता ने नगर थाना पहुंचकर घटना के संबंध में अपना बयान दर्ज कराया। पुलिस ने बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छात्र ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। फिलहाल घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस छात्र के निजी जीवन, पढ़ाई और हाल के घटनाक्रम समेत विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। साथ ही उसके कमरे और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles