Saturday, May 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म का किया प्रयास:टोल प्लाजा के पास बंद कमरे से सकुशल बरामद, दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज


गिरिडीह के बेंगाबाद में एक स्कूली छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। दो लोगों ने छात्रा को अगवा कर एक कमरे में बंधक बना लिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को बरामद कर लिया है। यह घटना 20 मई की बताई जा रही है। महूआर पंचायत की इंटरमीडिएट की छात्रा अपनी मार्कशीट लेने स्कूल गई थी। स्कूल से लौटते समय रातडीह स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास बाइक सवार दो लोगों ने उसे जबरन बाइक पर बिठा लिया। छात्रा ने विरोध किया और शोर मचाया, लेकिन आरोपियों ने उसका मुंह दबाकर अपहरण कर लिया। कमरे में दुष्कर्म का किया प्रयास आरोपी छात्रा को एक कमरे में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब वे अपने मकसद में कामयाब नहीं हुए, तो उन्होंने छात्रा के मुंह में कपड़ा ठूंसकर और हाथ-पैर बांधकर उसे कमरे में बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। देर शाम तक छात्रा के घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और बेंगाबाद थाना को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बेंगाबाद थाना अंतर्गत नवासारी टोल प्लाजा के पास छापेमारी कर एक बंद कमरे से छात्रा को बरामद किया। अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज छात्रा की शिकायत पर बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 83/26 के तहत दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जानकारी के मुताबिक घटना के बाद स्थानीय स्तर पर पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया था। हालांकि, जब पंचायत में बात नहीं बनी तो 22 मई को परिजनों ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles