Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में ट्रांसफार्मर में भीषण आग, धू-धू कर जला:चिंगारी से भड़की आग ने लिया विकराल रूप, इलाके में मची अफरा-तफरी


गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बगोडीह में बीती रात एक बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। घटना रात के समय हुई। पहले ट्रांसफार्मर से हल्की चिंगारी निकली, लेकिन कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए और स्थिति को संभालने में जुट गए। दुकानों के बीच लगा था ट्रांसफार्मर ट्रांसफार्मर के आसपास कई दुकानें स्थित थीं, जिससे आग फैलने का खतरा काफी बढ़ गया था। आग लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करने लगे। उन्होंने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभाग ने एहतियात के तौर पर संबंधित लाइन की बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कर दी। वहीं, स्थानीय दुकानदारों ने मोटर चलाकर पानी के जरिए आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि उनके प्रयासों के बावजूद ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस दौरान एक दुकानदार की दुकान के सामने लगा बोर्ड आग की चपेट में आकर जल गया। समय रहते टला बड़ा हादसा, नहीं हुई जनहानि गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। अगर आग आगे बढ़ती तो बड़ा आर्थिक नुकसान और गंभीर हादसा हो सकता था। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद बिजली विभाग ने क्षेत्र में जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने भी विभाग की तत्परता की सराहना की है, लेकिन साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग उठाई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles