Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में दो चेन छिनतई का खुलासा:पुलिस ने कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद की, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी


गिरिडीह पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चेन छिनतई की दो घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने कटिहार जिले से दोनों छीनी गई सोने की चेन बरामद की हैं। अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। ये घटनाएं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह स्थित मंगल मूर्ति विवाह भवन के पास और नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा पावर हाउस के पास हुई थीं। दोनों ही मामलों में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने शाम के समय दो महिलाओं से सोने की चेन छीन ली थी। एसपी डॉ. बिमल कुमार ने त्वरित उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर जितवाहन उरांव के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। एसआईटी टीम ने मानवीय आसूचना, तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। धनबाद, बोकारो और कटिहार जिलों के कई थाना क्षेत्रों में छापामारी और तलाशी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत नया टोला जुराबगंज में की गई छापामारी में पुलिस को सफलता मिली। अपराधियों के घर से दोनों घटनाओं में छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली गईं। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से छीनी गई चेन का वजन लगभग 11 ग्राम और नगर थाना क्षेत्र से छीनी गई चेन का वजन लगभग 19 ग्राम है। पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि जिले में इस तरह की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles