Tuesday, April 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में बाराती गाड़ी ने तीन को टक्कर मारी:सभी घायल, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा; बनियाडीह कोपा में हुआ हादसा


गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह कोपा में एक तेज रफ्तार बाराती गाड़ी की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए। यह घटना सुबह हुई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान डांडीडीह निवासी 33 वर्षीय लीला देवी (पति अजय दास), 46 वर्षीय विमला देवी (पति गुलशन दास) तथा बनियाडीह कोपा निवासी 50 वर्षीय शंकर दास (पिता राघन दास) के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों लोग डांडीडीह से कोपा गांव एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। रातभर कार्यक्रम में रहने के बाद वे सुबह घर के बाहर थे। जानकारी के अनुसार, सुबह के समय तीनों घर के बाहर मुंह धो रहे थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार बाराती गाड़ी ने नियंत्रण खो दिया और उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत वाहन का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे रोक लिया। इसके बाद चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles