Saturday, August 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में बुलेट ने दो बच्चों को मारी टक्कर:दुकान से सामान लेने निकले थे बच्चे, सामने से आकर मारी टक्कर


गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के मोहलीचुंवा स्थित एसपी कोठी के पास रविवार को तेज रफ्तार बाइक ने दो मासूम बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पांच वर्षीय आरोही कुमारी और चार वर्षीय राजवीर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बच्चे एसपी आवास के समीप स्थित ऑफिसर कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम चंदन डोम बताया गया है। परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे पास की दुकान से सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति में आ रही बुलेट बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बच्चे उछलकर सड़क पर गिर पड़े और लहूलुहान हो गए। घटना के बाद मची अफरा-तफरी, चालक मौके से फरार हादसे के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़ लगाई। स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह तेज रफ्तार में बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक काफी तेज गति में थी और चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। लोगों ने रिहायशी इलाके में तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है। सदर अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस कर रही तलाश स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल बच्चों को तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार बाइक चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles