Saturday, August 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ममेरा भाई ने 7 साल की बच्ची से किया रेप:जमुई में खेलने के दौरान उठाकर ले गया, बेहोशी हालत में छोड़कर हुआ फरार, आरोपी गिरफ्तार


जमुई के सिमुलतला थाना क्षेत्र में 7 साल की बच्ची से उसके ममेरे भाई ने रेप किया है। घटना के एक दिन बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवक की पहचान डब्लू राय उर्फ जागेश्वर राय (28 ) के रूप में हुई है। पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बच्ची के पिता ने बताया कि 30 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे मेरी बेटी पहाड़ी के किनारे खेल रही थी, तभी पास के खेत में काम कर रहा मेरा भांजा उसे जबरदस्ती पहाड़ी की ओर ले गया और दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी वापस अपने काम पर चला गया। वहीं चाची ने बच्ची को घटनास्थल पर बेहोशी की हालत में देखा, रक्तस्राव के कारण उसके कपड़े में खुन लगा था। होश आने पर बच्ची ने खुद पिता को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार इसके बाद पीड़ित के पिता ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिमुलतला थाना अध्यक्ष रूबी कुमारी ने बताया कि बच्ची के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। घटना स्थल पर एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने पुष्टि की कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles