Tuesday, July 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में मछली व्यवसायी से लूट का खुलासा:SIT ने पांच अपराधियों को दबोचा, हथियार और 10 हजार रुपए बरामद


गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में मछली व्यवसायी से 2 लाख 7 हजार रुपए की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल किए गए दो देसी कट्टे, तीन जिंदा कारतूस, दो बिना नंबर की मोटरसाइकिलें और लूटी गई राशि में से 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। यह घटना 23 जुलाई 2026 की सुबह करीब नौ बजे हुई थी। मोहनपुर वन विभाग कार्यालय के सामने गिरिडीह-जमुआ मुख्य मार्ग पर दो बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक मछली व्यवसायी को डराकर उसके बैग सहित 2 लाख 7 हजार रुपए लूट लिए थे। इस संबंध में पचंबा थाना में कांड संख्या 72/26 के तहत धारा 309(4) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर डीएसपी-2 रुपेन्द्र कुमार राणा के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। एसआईटी ने मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार वर्मा, पप्पू प्रसाद वर्मा, विजय राय उर्फ बाबा, अशोक दास और शंकर दास उर्फ भांगड़ा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने 2 जुलाई 2026 को गांडेय थाना क्षेत्र के बंधाबाद गांव में एक फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 1.46 लाख रुपए की लूट की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विजय राय उर्फ बाबा के खिलाफ डकैती सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। शंकर दास उर्फ भांगड़ा पर चोरी और लूट के मामले तथा अशोक दास पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत भी पहले से मामले दर्ज हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles