Tuesday, July 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी:लैपटॉप, आठ मोबाइल समेत 2 लाख की संपत्ति ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी


गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र में कालीबाड़ी मंदिर के समीप स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार देर रात चोर दुकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। वहां रखे कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो इलाके में सनसनी फैल गई। यह वारदात शहर के व्यस्त इलाके में होने के कारण स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। टूटा दरवाजा, बिखरा सामान और गायब मिले महंगे फोन दुकान संचालक सूरज दास ने बताया कि वह सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो दरवाजा टूटा हुआ मिला और अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दुकान में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि एक लैपटॉप और ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए रखे गए आठ महंगे मोबाइल फोन चोरी हो चुके हैं। सूरज दास के अनुसार चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। इधर, स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने रात में गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। पीड़ित दुकानदार ने भी पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर चोरी गए सामान की बरामदगी की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles