Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में युवक का शव कुएं से मिला:दो दिन से था लापता, परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में जताई हत्या की आशंका


गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र के नावाडीह में शनिवार को एक 19 वर्षीय युवक का शव घर के पीछे स्थित कुएं से बरामद किया गया। मृतक की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के जगरनाथडीह मिर्जागंज निवासी कृष कुमार पासवान के रूप में हुई है। कृष कुमार 19 मार्च को अपने ननिहाल नावाडीह में रोहित पासवान के घर पूजा में शामिल होने आया था। उसी दिन शाम करीब 8 बजे से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों और ननिहाल पक्ष ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दो दिन बाद शनिवार को ग्रामीणों ने घर के पीछे स्थित कुएं में युवक का शव उपलाता हुआ देखा। इसकी सूचना तत्काल सरिया पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। खैरवानी गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कृष कुमार का राजधनवार थाना क्षेत्र के खैरवानी गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि युवती के परिजन उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। ऐसे में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिलना कई सवाल खड़े करता है। हालांकि, इस मामले में अब तक परिजनों द्वारा सरिया थाना में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। थाना प्रभारी आलोक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles