Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव:बीती रात पत्नी के साथ हुआ था विवाद, घर छोड़ कर निकला, पटरियों पर मिली बॉडी


गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत चकटांड़ गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। गिरिडीह-कोडरमा रेलवे लाइन के पोल संख्या 98/14 के पास युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया, जिससे प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटकर मौत का प्रतीत हुआ। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और शव की पहचान करने का प्रयास करने लगे। हालांकि शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद तत्काल पचम्बा थाना पुलिस को सूचना दी गई। काफी प्रयास के बाद हुई पहचान सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद मृतक की पहचान सुंदरटांड़ गांव निवासी इसराइल अंसारी के 32 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इरफान के रूप में हुई। पहचान होते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव को देख कर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात इरफान का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह काफी तनाव में था। देर रात घर से निकल गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिलने की सूचना परिवार को मिली। घरेलू विवाद में आत्महत्या की आशंका परिजनों का मानना है कि घरेलू विवाद के कारण इरफान ने आत्मघाती कदम उठाया है, हालांकि पुलिस इस मामले को हर पहलू से जांच रही है। मोहम्मद इरफान चार भाइयों में दूसरे स्थान पर था और उसकी शादी करीब आठ वर्ष पूर्व हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियों को छोड़ गया है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles