Monday, July 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में सड़क हादसे में गई युवक की जान:JSSC की परीक्षा देकर लौटते समय ट्रक ने कुचला, 7 माह पहले हुई थी शादी


गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक उमेश कुमार मंडल की मौत हो गई। वह देवघर से जेएसएससी की उत्प्रेरक परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, उमेश पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा गांव के रहने वाले थे और रविवार सुबह परीक्षा देने देवघर गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग पर परियाना गांव के पास स्कूल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक युवक को कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक जब्त, चालक फरार; ग्रामीणों में आक्रोश हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और पथला नावाडीह के पास उसे पकड़ लिया, लेकिन चालक वहां से भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से अचेत अवस्था में युवक को एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि उमेश की शादी करीब सात महीने पहले ही हुई थी। घटना की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुआवजे की मांग पर सड़क जाम घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग को कुछ घंटों के लिए जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम हटा लिया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। साथ ही पूरे मामले की जांच भी जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles