Friday, August 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में सावन पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब:श्रद्धालुओं ने बराकर नदी से जल उठाया, दुखिया महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक


गिरिडीह में सावन पूर्णिमा के अवसर पर दुखिया महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार को जिले के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में पुरुष, महिलाएं, युवक और युवतियां जलाभिषेक यात्रा में शामिल हुए। शुक्रवार सुबह उदनाबाद स्थित प्रसिद्ध दुखिया महादेव मंदिर में लंबी कतार में लगकर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। इस मौके पर मंदिर काफी भीड़ देखी गई और चारों ओर हर-हर महादेव की गूंज रही। देखिए तस्वीरें भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे इससे पहले जलाभिषेक यात्रा में शामिल होने के लिए गुरुवार की शाम श्रद्धालु शहर के बड़ा चौक पर एकत्रित हुए। यहां उनके स्वागत और सेवा के लिए विशेष शिविर लगाए गए थे, जहां पानी, शरबत, फल, खीर और खिचड़ी जैसे प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। बड़ा चौक पर श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। भजन-कीर्तन और भगवान शिव के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे। इसके बाद, श्रद्धालुओं का जत्था बसों, ट्रकों और अन्य वाहनों से बराकर नदी के लिए रवाना हुआ, जहां उन्होंने विधि-विधान से पवित्र जल भरा। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा बराकर नदी से जल लेकर श्रद्धालु ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष करते हुए उदनाबाद स्थित प्रसिद्ध दुखिया महादेव मंदिर की ओर पैदल बढ़े। पैदल यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए थे। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भी श्रद्धालुओं की सेवा की। उदनाबाद पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने दुखिया महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विधिवत पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूर्णिमा के इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा, जिससे बराकर नदी से लेकर उदनाबाद तक का पूरा मार्ग दिनभर भक्तिमय बना रहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles