Monday, August 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिराज बोले, CBI जांच से क्यों झिझक रही झारखंड सरकार?:मंत्री छात्रों के सवालों का जवाब देने से भाग रहे, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा धांधली का सच


झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर छात्र आंदोलन चल रहा है। इसपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो लोकतांत्रिक-अनुशासित तरीके से युवाओं की आवाज उठा रहे हैं। अराजकता फैलाने की साजिश रचने वाले तिलचट्टा ग्रुप के समर्थकों के असली चेहरे को बेनकाब कर दिया है। झारखंड सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आंदोलनकारी छात्र शुरू से ही परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की सीबीआई (CBI) जांच की मांग कर रहे हैं। जब युवा केवल निष्पक्ष जांच चाहते हैं, तो राज्य सरकार को सीबीआई जांच का आदेश देने में आखिर क्या झिझक है। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और सत्ता में बैठे लोग आयोग में अपने चहेतों को बैठाकर धांधली करा रहे हैं। आयोग के अधिकारी और सरकार के मंत्री छात्रों के सवालों का जवाब देने से भाग रहे हैं, क्योंकि निष्पक्ष जांच होने पर पूरी धांधली का सच सामने आ जाएगा। झारखंड, पंजाब और कर्नाटक के युवा क्या देश के नहीं ? गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो नेता प्रयागराज जाकर माहौल गरम करने और देश में अराजकता फैलाने का प्रयास करते हैं, वही नेता झारखंड, पंजाब और कर्नाटक जैसे गैर-भाजपा शासित राज्यों में युवाओं के हक मारे जाने पर पूरी तरह मौन धारण कर लेते हैं। तिलचट्टा ग्रुप केवल अपनी राजनीतिक सहूलियत देखकर बयानबाजी करता है। क्या झारखंड, पंजाब या कर्नाटक के नौजवान इस देश के युवा नहीं हैं। वहां के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ होने पर इन नेताओं का दर्द क्यों नहीं छलकता। देश का जागरूक युवा वक्त आने पर करारा जवाब देगा।
देश के युवा करारा जवाब देंगे गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्षी नेताओं की यह सेलेक्टिव राजनीति और राजनीतिक अहंकार अब ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाला है। देश का पढ़ा-लिखा और जागरूक युवा विपक्ष के इस दोहरे चरित्र को भली-भांति समझ चुका है। आने वाले समय में देश के युवा लोकतांत्रिक तरीके से ही इन सभी मौकापरस्त ताकतों को करारा जवाब देंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles