Thursday, May 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गिरीडीह के धोबारी जंगल में हाथी का शव मिला:10-12 वर्षीय हाथी की संदिग्ध अवस्था में मौत, झाड़ियों में फंसने की आशंका


गिरिडीह जिले के सरिया रेंज स्थित धोबारी जंगल में एक 10-12 वर्षीय हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हलचल मच गई है। यह घटना हजारीबाग पूर्वी वन प्रक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय वनकर्मी मौके पर पहुंचे। हजारीबाग पूर्वी वन प्रक्षेत्र के डीएफओ विकास उज्जवल ने भी घटनास्थल का दौरा कर मामले की जानकारी ली। पशु चिकित्सकों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और हाथी के पोस्टमॉर्टम की तैयारी की जा रही है।

हाथी की मौत दो से तीन दिन पहले होने की आशंका जानकारी के अनुसार, इन दिनों क्षेत्र में हाथियों का एक झुंड विचरण कर रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मृत हाथी इसी झुंड का हिस्सा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हाथी की मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी। वन विभाग को संदेह है कि हाथी जंगल की घनी झाड़ियों में फंस गया होगा, जिसके कारण उसकी मौत हुई। हालांकि, विभाग अभी किसी निश्चित निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ग्रामीणों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जंगल की ओर उमड़ पड़ी। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की। विभाग अब यह भी पता लगाने में जुटा है कि झुंड में कुल कितने हाथी थे और मृत हाथी आखिर झाड़ियों में कैसे फंसा। इस संबंध में डीएफओ विकास उज्जवल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रारंभिक तौर पर यही प्रतीत हो रहा है कि हाथी झाड़ियों में फंस गया था, लेकिन हर पहलू की जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles