Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में अलग-अलग सड़क हादसे में तीन की मौत:कहीं बाइक खड़े ट्रक से टकराई तो कहीं तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह


गुमला जिले में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई है। सभी घटनाए सोमवार की रात हुई। पहली घटना सदर थाना क्षेत्र के गुमला-टोटो मुख्य मार्ग पर हुई। टोटो मुख्य चौक के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में सेमरडीह आंजन निवासी मनोज कुजूर (30) की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाइक का अगला हिस्सा हुआ बुरी तरह क्षतिग्रस्त
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काफी तेज गति में था और चालक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया था। खड़े ट्रक से टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जख्मी युवक को रिम्स रेफर किया गया है।
बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई
वहीं, दूसरी घटना गुमला सदर थाना क्षेत्र के खोरा पतराटोली के पास हुई। यहां सिसई करंज टोली निवासी 46 वर्षीय बुधु भगत की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बुधु भगत बाइक से गुमला की ओर आ रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। टहलने के दौरान वाहन ने लिया चपेट में
तीसरी घटना पालकोट रोड स्थित रोटरी क्लब के पास हुई। इसमें सरना टोली निवासी 34 वर्षीय पंचू खड़िया खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से बाहर सड़क पर निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क के एक छोर से दूसरे छोर तक जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ वर्ष पूर्व उसकी पत्नी की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles