Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत:मांझा टोली मोड़ के पास हुआ हादसा, मृतक की नहीं हो सकी अब तक पहचान


गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। गुमला-चैनपुर सड़क पर मांझा टोली मोड़ के पास चिप्स से लदा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रायडीह थानेदार संदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल चालक को तुरंत एंबुलेंस से गुमला सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को सदर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और उसकी पहचान कर परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। यहां बताते चले कि गुमला जिला में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है सड़क सुरक्षा की टीम लगातार लोगों को जागरुक कर रही है साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित भी कर रही है,साथ ही वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है,बावजूद लोग सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे इस वजह से आए दिन दुर्घटनाएं के शिकार हो रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर गुमला-पालकोट की ओर से चिप्स लादकर पानी टंकी निर्माण स्थल पर ले जा रहा था। बताया गया कि ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था और उसमें केवल चालक ही मौजूद था। मांझा टोली मोड़ पर अचानक नियंत्रण खोने और ब्रेक लगाने के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पलट गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles