Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म:दो बालिग गिरफ्तार, तीन नाबालिग हिरासत में; 21 अप्रैले को हुई थी वारदात


गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो बालिग मठ तुरी अम्बा सरनाटोली गांव निवासी 18 वर्षीय सुमित उरांव और 19 वर्षीय महावीर उरांव के रूप में हुई है। जबकि तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। सभी पांचों आरोपियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में गुमला भेज दिया गया। यह घटना बीते मंगलवार को एक गांव में आयोजित शादी समारोह के दौरान हुई। पीड़िता अपनी चाची के साथ शादी में शामिल होने आई थी, जहां उसकी जान-पहचान आरोपियों से हुई। नाच-गाने के बाद जब पीड़िता शौच के लिए बाहर निकली, तो सभी आरोपी लड़के उसका पीछा करते हुए खेत में ले गए। वहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और पीड़िता को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह अपने मेहमान के घर पहुंची। शुरुआत में लोक-लाज के डर से वह खामोश रही, लेकिन बुधवार को उसने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर बुधवार सुबह भरनो थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने वरीय पुलिस अधिकारियों के आदेश पर तुरंत एक टीम का गठन किया। टीम ने बुधवार रात को ही छापेमारी कर सभी आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में गुमला भेज दिया गया। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर मंटू चौधरी, विजय लकड़ा, निर्मल प्रसाद और सशस्त्र बल शामिल थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles