Friday, July 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में बड़े ने की छोटे भाई की हत्या:दंपती के बीच हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचा था युवक, वारदात के बाद आरोपी फरार


गुमला जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित महदनिया टोला में आपसी विवाद के चलते एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की टांगी से वार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय तिवारी उरांव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बड़ा भाई सुरेंद्र उरांव घटना के बाद से फरार है। मृतक की बेटी अनीशा ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े पापा सुरेंद्र उरांव का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेंद्र अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगे और रसोई में जाकर गैस का पाइप खोलकर गैस ऑन कर दिया। शोर सुनकर अनीशा के पिता तिवारी उरांव मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। इसी दौरान सुरेंद्र उरांव ने हाथ में कुल्हाड़ी उठाई और तिवारी उरांव के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल तिवारी उरांव को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। गुमला से भी उन्हें रिम्स रेफर किया गया, लेकिन रिम्स ले जाने के दौरान तिवारी उरांव की मौत हो गई। घाघरा पुलिस को शुक्रवार को इस मामले की जानकारी मिली। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी सुरेंद्र उरांव फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles