![]()
गुमला सदर थाना क्षेत्र के पुगु खोपा टोली में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी गई। यह घटना गुरुवार देर रात हुई। हत्या के आरोपी ने शुक्रवार सुबह खुद थाना में पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी और आत्मसमर्पण कर दिया। मृतक की पहचान अनु भूषण टोप्पो के रूप में हुई है। पत्नी के लव अफेयर का था शक ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी जगन्नाथ उरांव कुछ महीने पहले दूसरे राज्य में मजदूरी करता था। वापस आने के बाद उसे शक था कि उसकी पत्नी और अनु भूषण टोप्पो के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। गुरुवार को अनु भूषण टोप्पो के खेत में धान की रोपाई हो रही थी। शाम को जब वह घर लौटा, तो जगन्नाथ उरांव की पत्नी अनु भूषण के घर में थी। जगन्नाथ उसे अपने घर लाना चाह रहा था, लेकिन मारपीट के डर से वह नहीं आई। इस पर हुआ हंगामा भी हुआ। दोनों रात में एक ही साथ सोए पंचायत के मुखिया पति इरकन लकड़ा ने बताया कि इसके बाद अनु भूषण ने जगन्नाथ की पत्नी को समझाया और खुद भी उनके घर चला गया। अनु भूषण और जगन्नाथ दोनों रात में एक ही साथ सोए। इसी बीच आरोपी ने सिलबट्टे से सिर पर वारकर अनु भूषण की हत्या कर दी। इधर, सूचना मिलने के बाद एसआई बिनय कुमार महतो दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान खोपा टोली निवासी 42 वर्षीय अनु भूषण टोप्पो के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


