Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में शौच गए वृद्ध की डंडे से पीटकर हत्या:सिर पर चोट लगने से हुई मौत; वारदात के बाद गांव में ही घूम रहा था आरोपी, गिरफ्तार


गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के चट्टी गांव में एक वृद्ध व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान धना उरांव के रूप में हुई है। यह घटना मंगलवार तड़के सुबह की है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के नाती ने बताया कि मंगलवार तड़के धना उरांव शौच के लिए घर से निकले थे। घर से कुछ दूरी पर गांव के ही छोटू उरांव ने उन पर मोटे डंडे से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण धना उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपी गांव में ही घूम रहा था। सूचना मिलने पर घाघरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त किए गए लाठी डंडे आदि जप्त कर लिए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे आशंका थी कि यदि वह वृद्ध को नहीं मारता, तो वृद्ध उसे मार देता। इसी डर से उसने हमला किया। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में जमीन विवाद या अंधविश्वास के चलते भी कई हत्याएं होती रही हैं, जिनकी पुलिस गहनता से छानबीन करती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles